दूसरे दिन भी महाशिवरात्रि को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस बार यह पर्व दो दिन होने के कारण मंगलवार के बाद बुधवार को भी मनाया गया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को भी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है।
महाशिवरात्रि पर इलाहाबाद में एक व्यक्ति काली के रूप में दिखाई दिया। काली की वेशभूषा में दिखे इस व्यक्ति को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कुछ लोग हाथ जोड़ते दिखाई दिए तो कुछ सर झुकाकर आशीर्वाद लेते। यह व्यक्ति आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
2 of 11
महाशिवरात्रि
बेंगलुरु में भी लोग शिव की भक्ति में लीन रहे। बेंगलुरू के शिव मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। यह मंदिर पुराने एयरपोर्ट के पास कैंप रोड पर स्थित है, जहां भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 11
महाशिवरात्रि
बनारस में शिव भक्तों का अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां लोग शिव के अवतार में नजर आए। लोगों ने अपने शरीर पर टैटू बनाए हुए थे। बड़े-बड़े डमरू लिए हुए थे और ढोल-ढमाकों के साथ इन्होंने शिव के दर्शन किए। यहां जनता में भी कमाल का उत्साह दिखा। कोई इन्हें वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में कैद कर रहा था तो कोई इनके साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आया।
4 of 11
महाशिवरात्रि
शिवरात्रि के मौके पर बनारस में बड़े से डमरू के साथ एक शिव भक्त।
विज्ञापन
5 of 11
महाशिवरात्रि
शिवरात्रि पर बेंगलुरु में केरल के आर्टिस्ट अपनी कला को प्रस्तुत करने के लिए तैयार होते हुए। बता दें कि शिवरात्रि पर हर साल केरल के आर्टिस्ट यहां आकर अपनी झांकियों का प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान शिव भक्त इनके प्रदर्शन को देखकर खूब आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
महाशिवरात्रि
अमृतसर में शिवरात्रि पर भगवान शिव को दूध चढ़ाते शिवभक्त। इस दौरान लोगों को दूध चढ़ाने के लिए लंबी लाइन लगाकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 11
महाशिवरात्रि
शिवरात्रि पर अमृतसर में मंदिरों में भगवान शिव के पोस्टर लगाए हुए थे। जिसमें भगवान शिव अलग-अलग मुद्राओं में दिखे। इस दौरान लोग भगवान शिव से खूब आशीर्वाद ले रहे थे।
8 of 11
महाशिवरात्रि
इलाहाबाद में शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों को लंबी लंबी लाइनें लगानी पड़ीं। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की अलग कतारें थीं।
9 of 11
महाशिवरात्रि
बुधवार को शिवरात्रि पर कोलकाता मंदिर में नंदी की प्रतिमा पर जलाभिषेक करते हुए शिवभक्त।
10 of 11
महाशिवरात्रि
शिवरात्रि के मौके पर गुरुग्राम के एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते शिवभक्त।