फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राज्यों की 92 सीटों पर हुआ भारी मतदान, वोट डालने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Mon, 11 Apr 2016 10:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : PTI
विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में सोमवार को छिटपुट हिंसा के बीच असम की 61 और पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर मतदान हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान , तस्वीरें

2 of 11
- फोटो : PTI
दूसरे चरण में भी पहले चरण की तरह ही भारी मतदान हुआ। दोनों राज्यों में 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। असम में तो शाम तीन बजे तक ही लगभग 70 फीसदी मतदान हो चुका था। 
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान , तस्वीरें

3 of 11
- फोटो : PTI
वोटिंग के दौरान असम के बरपेटा जिले के सरभोग विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों के जवानों व वोटरों के बीच हिंसक झड़प हुई। 

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

4 of 11
- फोटो : PTI
इसमें अब्दुल रशीद (80) नामक एक वोटर की मौत हो गई, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो लोगों समेत तीन घायल हो गए। इसके अलावा छयगांव इलाके में भी वोटरों के साथ झड़प के बाद सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

5 of 11
- फोटो : PTI
असम की 61 सीटों में से सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने इनमें से 35 सीटों पर चुनाव लड़ा जबकि उसकी सहयोगी बोडो पीपुल्स पार्टी (बीपीएफ) ने 10 और असम गण परिषद (अगप) ने 19 पर।
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

6 of 11
- फोटो : PTI
राज्य में दूसरे दौर के मतदान के लिए खास कर बोडो-बहुल इलाकों में सुरक्षा का भारी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

7 of 11
assam assembly election - फोटो : PTI
इसके अलावा बांग्लादेश से लगी सीमा भी सील कर दी गई थी। राज्य में दूसरे दौर की जिन 61 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ, उनमें से कम से कम 41 पर अल्पसंख्यक ही निर्णायक हैं। यही वजह है कि तमाम नेताओं ने इस दौर में अल्पसंख्यकों को लुभाने की जमकर कवायद की।

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

8 of 11
- फोटो : PTI
दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में भी कई मतदान केंद्रों पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों की ओर से विरोधी दलों के एजेंटों के साथ मारपीट के आरोप लगने के मामले सामने आए।

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

9 of 11
assam assembly election - फोटो : PTI
बर्दवान जिले के जामुड़िया में एक मतदान केंद्र के बाहर बमों से भरे दो थैले भी बरामद किए गए। बांकुड़ा जिले के सोनामुखी में कांग्रेस उम्मीदवार के साथ भी धक्का-मुक्की की खबर है। 

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

10 of 11
- फोटो : PTI
विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने कई मतदान केंद्रों पर कब्जा कर लिया और वोटरों को भी धमकी दी।
विज्ञापन

छिटपुट हिंसा के बीच असम व बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, तस्वीरें

11 of 11
- फोटो : PTI
राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दिल्ली से यहां वोट डालने आए। उनके अलावा असम से बॉक्सर शिव थापा अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह ट्रेनिंग के लिए राज्य से बाहर थे, लेकिन वह खास वोट देने के लिए यहां पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें