Murid Air Base
- फोटो : X/@detresfa_
डेमियन साइमन ने 'एक्स' पर लिखा, 'नई रिपोर्ट पाकिस्तान के मुरीद एयरबेस पर हुए नुकसान को दिखाती हैं। भारतीय वायुसेना के हमले से कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग को संरचनात्मक क्षति पहुंची है। छत का एक हिस्सा भी ढह गया है। इससे आंतरिक क्षति होने की भी संभावना है।'
मुरीद एयर बेस भारत की सीमा से लगे क्षेत्र में पाकिस्तान की वायु संपत्तियों की परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण है। यह लड़ाकू जेट और ड्रोन के बेड़े का ठिकाना है। शाहपर 1, शाहपर 2, बराक, फाल्को, बेराकटार टीबी2एस, बेराकटार अकिंसी, सीएच-4 और विंग लूंग 2 इस एयर बेस पर तैनात पाकिस्तान के ड्रोन में से हैं।