सरधना विधायक कैराना को लेकर निर्भय यात्रा का एलान कर इस सियासी चक्रव्यूह में अकेले पड़ गए। पुलिस-प्रशासन ने जहां उनकी यात्रा को फेल करने के पुरजोर प्रयास किए। वहीं, उनकी खुद की पार्टी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। लेकिन इस चक्रव्यूह को संगीत सोम अपने समर्थकों के बूते तोड़ने में सफल नजर आए।
विज्ञापन
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
2 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
सरधना कस्बा शुक्रवार को राजनीति का कुरुक्षेत्र बना था। एक तरफ निर्भय यात्रा की तैयारी तो दूसरी तरफ सद्भावना यात्रा की गर्जना हो रही थी। दोनों के बीच मात्र आधा किमी का फासला था।
विज्ञापन
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
3 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
हालात ऐसे थे कि समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के धुर विरोधी अतुल प्रधान के मंच पर उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, विधायक गुलाम मोहम्मद सहित कई नेता शामिल थे। तो विधायक संगीत सोम को उनके ही पार्टी नेताओं ने पहले निर्भय यात्रा न निकालने का फरमान जारी किया तो बाद में उन्हें पूरी तरह अकेला छोड़ दिया।
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
4 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
इनके बीच निर्भय यात्रा आयोजित न हो, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने बृहस्पतिवार से ही तैयारी शुरू कर दी थी। विरोधियों के वार, पुलिस प्रशासन की नाकेबंदी और अपनों की उपेक्षा के बीच फंसे संगीत सोम के लिए इस यात्रा का आयोजन बहुत अहम था।
विज्ञापन
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
5 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक उनके आवास पर मात्र 100-150 कार्यकर्ता ही इकट्ठा थे। जबकि पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सद्भावना यात्रा की सभा में इससे चार गुना लोग आ चुके थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
6 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन जैसे जैसे समय बीतता रहा, वैसे-वैसे ठाकुर चौबीसी के गांव कपसाढ़, खेड़ा, चकबंदी, भामौरी, सलावा, कुशावली, रार्धना, मोमन फरीदपुर आदि तमाम गांवों से लोग पैदल ही उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
7 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में हालात ऐसे बदले कि उनके विशाल कैंप कार्यालय (आवास) परिसर के साथ ही उसके सामने मार्ग पर हजारों की भीड़ जमा हो चुकी थी।
तस्वीरें: संगीत सोम ने तोड़ा कैराना का सियासी ‘चक्रव्यूह’
8 of 8
sangeet som
- फोटो : अमर उजाला
संगीत सोम ने कैराना मामले में घोषित निर्भय यात्रा को लेकर रचे गये इस चक्रव्यूह को तोड़कर अपने विरोधियों को तो आइना दिखा दिया। लेकिन पार्टी में इसे लेकर चर्चा है। हालांकि भाजपा के एक गुट का मानना है कि वर्तमान माहौल में संगीत सोम का यह कदम सही रहा है। इससे कहीं न कहीं पार्टी मजबूत ही नजर आयी है।