फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब चंदन श्रृंगार कर ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए चरण दर्शन

Tue, 10 May 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
अक्षय तृतीया पर भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरणों के दर्शन कर खुद को धन्य माना। ठाकुरजी के इन दर्शनों का मौका वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर ही मिलता है, ऐसे में विदेशों से भी श्रद्धालु बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
पूरा मंदिर परिसर एक लघु भारत सा नजर आया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए तय समय से करीब आधा घंटा पहले मंदिर के पट खोल दिए गए थे। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्म मंदिर और सप्त देवालयों में भी विशेष दर्शन व पूजा हुई।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
सोमवार को चरण दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर में विशेष इंतजाम रहे। सुगंधित पुष्पों से सजे परिसर में चंदन की आभा श्रद्धालुओं को बरबस ही आकर्षित कर रही थी। मंदिर के पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मुख्य दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे रहे।

4 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
ठाकुरजी के चरण दर्शन का समय सुबह 7:45 बजे निर्धारित था लेकिन करीब सात बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच चुके थे। इस पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने तय समय से पहले ही पट खोलने का निर्णय लिया। करीब 7:15 बजे से ठाकुरजी के चरण दर्शन का क्रम आरंभ हो गया था। पट खुलते ही संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी लाल के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। एक साथ श्रद्धालुओं का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
इससे पहले  सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को चंदन का लेप लगाकर ठंडक का अहसास कराया। इस लेप में चंदन के साथ केसर और कपूर का भी प्रयोग किया गया। दर्शन के दौरान हरिनाम संकीर्तन और भजनों के गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
चरण दर्शनों का यह क्रम सुबह और शाम को भी जारी रहा। शाम को भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
इस बार  ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मार्ग पर ग्रीन कारपेट बिछवाया। जिला प्रशासन ने वीआईपी मार्ग और विद्यापीठ मंदिर मार्ग पर यह कारपेट बिछवाया।

8 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
वृंदावन में अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर के साथ ही ठाकुर राधावल्लभ, सेवाकुंज, ठाकुर राधा सनेह बिहारी आदि मंदिरों में भी ठाकुरजी का आकर्षक शृंगार किया गया। देर रात तक मंदिरों में दर्शनों का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
सप्त देवालयों के ठाकुर राधादामोदर और राधाश्याम सुंदर मंदिर में ठाकुरजी ने चंदन की परत लगी पोशाक और मोगरा के श्वेत पुष्पों की महकती माला धारण की। उधर, मथुरा में श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने भक्तों ने विशेष शृंगार में दर्शन दिया। रंगेश्वर गली में कार्ष्णि कृष्ण बलराम मंदिर में ठाकुरजी ने चंदन दर्शन दिए। प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी ठाकुरजी ने विशेष आकर्षक दर्शन दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें