पूर्व सेना प्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : अमर उजाला
थिएटर कमांड को लेकर आप क्या सोचते हैं?
थिएटर कमांड को लेकर रिटायर्ड जनरल मनोज पांडे ने कहा कि थल सेना, वायु सेना और नौसेना की क्षमाओं को बढ़ाने और इनके बीच बढ़ाने के लिए समन्वय बेहद जरूरी है। इस दिशा में काम चल रहा है। सीडीएस पद की शुरुआत भी उसी दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, हमें ये भी ध्यान रखना होगा कि किसी देश में जो मॉडल है, हम उसी मॉडल को नहीं अपना सकते। हमें अपनी जरूरतों को देखते हुए इसमें बदलाव करते हुए अपना मॉडल बनाने की कोशिश चल रही है।
वैश्विक उठापटक के बीच आपको कभी लगा कि इस मोर्चे पर भी लड़ाई हो सकती है?
उन्होंने कहा कि खतरे या चुनौतियां कई तरह की हो सकती है। आतंरिक भी और बाहरी भी। हमारा फौज का सिस्टम बहुत ही व्यवस्थित है। सूचना के आदान-प्रदान, फैसले लेने वाला काम, हम हर तरह से तैयारी करते हैं, काम करते हैं। हम अपने जवानों पर पूरा भरोसा करते हैं। हमारे जवान ही हमारी ताकत है। इसलिए हमें भरोसा रहता है कि हम सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।