फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की गर्मी से परेशान हुए सलमान खान, कुश्ती लड़ने से किया इंकार

Fri, 22 Apr 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
फिल्म सुल्तान की शूटिंग में अभिनेता सलमान खान गंगा किनारे बनाए गए अखाड़े में जौहर नहीं दिखा पाए। गर्मी के चलते कुश्ती के लिए सल्लू भाई का मूड नहीं हुआ तो उन्होंने डायरेक्टर से अपनी इच्छा जाहिर कर दी। इसके बाद सलमान खान के डुप्लीकेट कलाकार अफगानिस्तान के नजीर खान को पहलवानों के सामने अखाड़े में उतारा गया। करीब एक घंटे तक कुश्ती का फिल्मांकन हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
यूपी के मोरना में सुल्तान फिल्म की शूटिंग - फोटो : amar ujala bureau
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल गंगा किनारे बनाए गए अखाड़े में बृहस्पतिवार को सुल्तान की शूटिंग हुई। फिल्म की कहानी में सलमान खान कुश्ती लड़ने का शौकीन है। वह एक दंगल में कुश्ती लड़ने यहां आता है। सूत्रों के मुताबिक पूरी तैयारी होने के बाद सलमान को अखाड़े पर बुलाया गया, लेकिन चिलचिलाती गर्मी की वजह से उन्होंने कुश्ती लड़ने से इंकार कर दिया। डायरेक्टर के सलाह-मशविरे के बाद सलमान के डुप्लीकेट कलाकार को पहलवान बनाकर अखाड़े में उतारा गया।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
फिल्म में सलमान के कोच रणदीप हुड्डा हैं, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से टन्हेड़ा गांव के ग्राम प्रधान सुरेश को सुल्तान का कोच बनाया गया। सुरेश ने कुश्ती से पहले पहलवानों के हाथ मिलवाए और सीटी बजाई। सुरेश पहलवानी करते हैं। उनके साथ ही बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी शकील, टन्हेड़ा गांव के धर्मेंद्र पहलवान, ककरौली के सलमान और पुष्पेंद्र को अखाड़े में सलमान के डुप्लीकेट से कुश्ती कराई गई। लगभग एक घंटे तक कुश्ती के शॉट लिए गए।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
गंगा पुल पर भी कई सीन शूट किए गए। सुल्तान अली खान अपने नीले कलर के स्कूटर पर नजर आए। चेक शर्ट और उसके ऊपर स्वेटर पहने हुए सुल्तान को रास्ते में मिलने वाले साधु-संत भी 'जय हो सुल्तान' का जयघोष करते नजर आए। प्रोडक्शन यूनिट ने सुबह ही 25-30 साधु-संतों को फिल्म में रोल के लिए तैयार कर लिया। तीन घंटे पसीना बहाने के बाद सलमान फार्म हाउस लौट गए।
विज्ञापन

5 of 6
सुल्तान
फिल्म की कहानी में सुल्तान को साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाला नौजवान दिखाया गया है, जो शौकिया तौर पर पहलवानी भी करता है और जल निगम में फील्ड कर्मचारी है। मुसीबत में गांव के लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहता है। यही वजह है कि बुरोली गांव में सुल्तान अली खान की लोकप्रियता इतनी बढ़ जाती है कि वह जिधर से भी गुजरता है, लोग उनके जय-जयकारे लगाते हैं। फिल्म में सलमान के जहां भी शॉट लिए गए, वहीं उन्हें नीले कलर के चेतक स्कूटर पर ही आते-जाते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड की लंढौरा रियासत के राजा और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सलमान का मोह मोरना खींच लाया। शूटिंग स्थल तक पहुंचे प्रणव को उस समय मायूस लौटना पड़ा, जब एसपी राकेश कुमार जौली ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। सुरक्षा की कमान संभाल रहे एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने बताया कि उन्हें किसी को भी सलमान से मिलवाने की इजाजत नहीं है। इस बात पर राजा ने नाराजगी भी जताई, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी कीमत पर उन्हें सलमान से मिलवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें