फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ जानवर नहीं है काला हिरण, मामूली नहीं है इसकी फैन फॉलोइंग

Thu, 05 Apr 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान जिस काले हिरण के चक्कर में अब जेल की हवा खाएंगे, वो कोई मामूली हिरण नहीं है। संस्कृत में काले हिरण का जिक्र कृष्ण मृग के रूप में मिलता है। हिंदू प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक ब्लैक बक भगवान कृष्ण का रथ खींचता नजर आता है। काले हिरण को वायु, सोम और चंद्र का वाहन भी माना जाता है। वहीं बात राजस्थान की करें तो करणी माता काले हिरण की संरक्षक मानी जाती हैं। 
विज्ञापन

रंग बदलने की खासियत रखता है ये हिरण

2 of 7
नर ब्लैक बक रंग भी बदलते हैं। खासतौर से मानसून के अंतिम दिनों में नर हिरणों का रंग काला दिखता है, लेकिन सर्दियां आते ही उनका रंग हल्का पड़ने लगता है और अप्रैल की शुरुआत तक फिर वो भूरा हो जाता है। भारत के दूसरे हिस्सों में इस प्रजाति के हिरणों का रंग काला नहीं पाया जाता। दक्षिण भारत में इनकी बड़ी आबादी है और यहां इनका रंग काला नहीं होता। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक तथ्य

3 of 7
भारतीय संस्कृति में भी काले हिरण का खास स्थान रहा है। अनुमान है कि सिंधु घाटी सभ्यता में ये भोजन का स्रोत रहा है और धोलावीरा और मेह्रगढ़ जैसी जगह भी इसकी हड्डियों के अवशेष मिले हैं। बिश्नोई जैसे समुदाय इन्हें पूजते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश ने इन्हें स्टेट एनिमल का दर्जा दिया है।

मुगलकाल में हिरण का महत्व

4 of 7
16वीं से 19वीं सदी के बीच कायम रही मुगल सल्तनत में ब्लैक बक की कई छोटी पेंटिंग मिलती हैं। भारत और नेपाल में ब्लैक बक को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता और नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। 
विज्ञापन

क्या खाता है काला हिरण?

5 of 7
ये हिरण थोड़ी-बहुत हरियाली वाले अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में भी पाए जाते हैं, इनका आम तौर पर चारा घास है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट बताते हैं कि इन हिरणों की आबादी में कमी आ रही है। खास बात ये है कि ये हिरण हालात के मुताबिक खुद को बदलना जानते हैं। 
विज्ञापन

वजन और कद

6 of 7
नर ब्लैक बक का वजन आम तौर पर 34-45 किलोग्राम होता है और कंधे पर उसकी ऊंचाई 74-88 सेंटीमीटर होती है। मादा की बात करें तो उसका वजन 31-39 किलोग्राम होता और ऊंचाई नर से जरा कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर, मादा में क्या है अंतर?

7 of 7
मादा ब्लैक बक भी नर की तरह सफेद रंग लिए होती है। दोनों की आंखों के चारों ओर, मुंह, पेट के हिस्से और पैरों के भीतरी हिस्से पर सफेद रंग होता है। दोनों की पहचान में सबसे बड़ा अंतर सींग का होता है। नर के लंबे सींग होते हैं जबकि मादा के मामले में ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें