आपने आजतक बिजली से चलने वाला इंजन देखा और प्रयोग किया होगा। मगर क्या आपने कभी पानी से चलने वाले इंजन के बारे में सुना है। शायद नहीं मगर इस कारनामे को संभव कर दिखाया है तमिलनाडु के कोयंबटूर के मैकेनिकल इंजीनियर एस कुमारस्वामी ने। उन्होंने ऐसा इंजन बनाया है जो डिस्टिल्ड वाटर से चलता है।
विज्ञापन
2 of 6
पानी से चलने वाला इंजन
- फोटो : ANI
यह इंजन काफी अलग तरह का इंजन है। यह इको फ्रेंडली है क्योंकि यह ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती तेल कीमतों के बीच इस आविष्कार को वरदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
पानी से चलने वाला इंजन
- फोटो : ANI
इस इंजन को भारत की बजाए जापान में लॉन्च किया जाएगा। प्रशासनिक उदासीनता की वजह से इंजीनियर कुमारस्वामी को इसे जापान में लॉन्च करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस इंजन को बनाने में उन्हें 10 साल का समय लगा है।
4 of 6
पानी से चलने वाला इंजन
- फोटो : ANI
इंजीनियर ने बताया कि उनका सपना इस इंजन को भारत के लोगों के सामने पेश करना था। जिसके लिए उन्होंने हर सरकारी दफ्तर और प्रशासनिक अमले का दरवाजा खटखटाया। मगर उन्हें अपने देश में सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 6
पानी से चलने वाला इंजन बनाने वाले इंजीनियर
- फोटो : ANI
अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने एक-दो नहीं बल्कि कई कोशिशें कीं। जब मैं हताश हो गया तो जापान सरकार से संपर्क किया। उन्हें अपनी परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेरी परियोजना में गहरी रुची दिखाई और कहा कि इसे आप ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने मुझे हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मैंने इस इंजन पर सालों मेहनत की और जल्द ही मेरा सपना पूरा होने वाला है।'
इंजीनियर कुमारस्वामी का अपनी परियोजना के लिए भारत में सहयोग न मिलने के बयान पर ट्विटर यूजर्स ने कई तरह की टिप्पणी की। एक यूजर का कहना है कि जिस अधिकारी ने इन्हें अपना आविष्कार दिखाने का मौका नहीं दिया उससे जवाब मांगा जाना चाहिए। दूसरे यूजर का कहना है कि कब तक यह अनदेखी चलेगी।