रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। पुतिन के भारत पहुंचते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 9
Vladimir Putin, PM Modi
पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाया और उनका हालचाल जाना। इसके बाद दुनिया के इन दोनों दिग्गज नेताओं ने काफी देर तक बात की।
विज्ञापन
3 of 9
Vladimir Putin
बता दें कि पुतिन दो दिन के लिए भारत आए हैं। माना जा रहा है कि वह भारत को 5 अरब डॉलर की एस-400 वायु सुरक्षा प्रणाली की सप्लाई पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे पहले क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पुतिन 4 अक्तूबर को भारत जाएंगे।
4 of 9
Vladimir Putin
उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का एक मकसद लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल बेचने का करार किया जाना भी है।
विज्ञापन
5 of 9
Vladimir Putin
इस मिसाइल खरीद करार से भारत का रक्षा सहयोगी अमेरिका चिढ़ा हुआ है। अमेरिका चाहता है कि भारत को रूसी तकनीक से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
6 of 9
Vladimir Putin, PM Modi
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अगस्त में बताया था कि भारत यदि एस-400 खरीदता है तो हम उस पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Vladimir Putin, PM Modi
भारत ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका से इस संबंध में विशेष छूट की मांग कर सकता है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ही इशारों में कह दिया था कि भारत को छूट मिल ही जाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
8 of 9
vladimir putin
इससे पहले साल 2016 में भारत और रूस के शीर्ष नेताओं ने इस वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
आपको बता दें कि इस मिसाइल सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है कि ये करीब 400 किलोमीटर के इलाके में दुश्मन के विमान, मिसाइल और यहां तक कि ड्रोन को भी नष्ट करने का दमखम रखता है तभी तो इसे सतह से हवा में मार करने वाली दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइल प्रणाली माना गया है।