फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500-1000 के नोट बंदः वो 12 सवाल जो आप मोदी सरकार से पूछना चाहते हैं

Thu, 10 Nov 2016 07:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : getty
1. मेरे नोटों का क्या होगा?
 आप 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक किसी बैंक या डाकघर में किसी भी सीमा तक अपने रुपये जमा करा सकते हैं, बशर्ते कि आपका खाता हो। इसके अलावा 50 दिन बाद भी आपके पास नोट बदलने का एक मौका रहेगा।   
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : getty
2. कहां बदले जाएंगे नोट? 
अगर आपका कहीं खाता नहीं भी है तो आप किसी भी बैंक, डाकघर या उप डाकघर में भी एक सीमित रकम के 500 और 1000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। फिलहाल 24 नवंबर तक इसकी सीमा 4,000 रुपये तय की गई है और इसके लिए आपको पैन, आधार या मतदाता पहचान पत्र जैसे सरकारी दस्तावेज पेश करने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 12
black money - फोटो : getty
3. रोजमर्रा की जरूरतों का क्या होगा? 
छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आप प्रतिदिन अपने एटीएम से 2000 रुपये तक निकाल सकते हैं जिसकी सीमा बाद में बढ़ाकर 4000 रुपये कर दी जाएगी। अन्य खरीदारी, बिल भुगतान या लेनदेन आप ऑनलाइन कर सकते हैं। 

4 of 12
- फोटो : getty
4. क्या नोट जमा कराने की कोई सीमा है? 
यदि आपके पास वैध खाता, पहचान पत्र है तो बैंकों या डाकघर में नोट जमा करने की कोई सीमा नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : getty
5. मैं छोटा कारोबारी हूं। रोज नकद लेनदेन पर व्यापार चलता है। मजदूरों को रोजाना लाखों का भुगतान करना पड़ता है। मुझे क्या करना होगा?
सरकार के पास अभी तक इसका कोई जवाब नहीं। 
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : getty
6. मैं परिवार सहित बिना कार्ड या पहचान पत्र के बाहर घूमने गया हूं। मेरे पास नकद के अलावा कोई विकल्प नहीं है, दो दिन (9 और 10 नवंबर) क्या करूंगा? 
- कोई विकल्प नहीं। 
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : getty
7- नोटों को बदलने पर कीमत क्या मिलेगी ?
आपको बैंक की शाखाओं या आरबीआई दफ्तरों में इन नोटों की पूरी कीमत मिलेगी।

8 of 12
- फोटो : getty
8- क्या यह मुझे कैश में मिलेगा?
नहीं, आपको प्रति व्यक्ति 4000 रुपये तक कैश मिलेगा. चाहे आपके पास कितना भी पैसा क्यों न हो।

9 of 12
- फोटो : getty
9- अगर मेरे पास कोई बैंक खाता नहीं है तो क्या करूं?
आप जरूरी कागजातों के साथ बैंक की शाखा में संपर्क कर कभी भी खाता खुलवा सकते हैं।

10 of 12
- फोटो : getty
10- मुझे बैंक जाने की जरूरत है?
4000 तक का कैश बदलने के लिए आप पहचान पत्र के साथ किसी बैंक की शाखा में जा सकते हैं। 4000 से ज्यादा के एक्सचेंज के लिए जो केवल बैंक खाते में जमा होंगे, आप उस ब्रांच में जा सकते हैं जहां आपका खाता है या उस बैंक की किसी ब्रांच में जा सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे बैंक की ब्रांच में जाना चाहते हैं जहां आपका खाता नहीं है, तो आपको अपने साथ एक वैध पहचान पत्र रखना होगा और आपके अकाउंट में इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के लिए बैंक अकाउंट के डिटेल देने होंगे।

11 of 12
- फोटो : getty
11- क्या मुझे खुद बैंक जाना चाहिए या अपने किसी प्रतिनिधि को वहां भेजना चाहिए?
अगर आप खुद वहां जाते हैं तो यह बेहतर होगा। यदि आप खुद नहीं जा पाते तो अपने किसी प्रतिनिधि को अथॉरिटी लेटर के साथ वहां भेज सकते हैं। लेकिन उसे अपना कोई आई कार्ड देना न भूलें।
विज्ञापन

12 of 12
12- क्या मैं एटीएम के माध्यम से वापस लिए नोटों को जमा कर सकता हूं?
हां, आप बिल्कुल इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आसानी से कैश डिपोजिट मशीन में डाल सकते हैं और निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें