दुनिया के दो दिग्गज टेनिस स्टार स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नदाल आमने सामने थे और मुकाबला बेहद कड़ा। लोगों का जोश उफान पर था और जैसे ही फेडरर ने पांचवां और निर्णायक सेट जीता, स्टेडियम में शोर तेज हो गया।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : getty
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फेडरर की आंखों से भी खुशी के आंसू बहने लगे। स्टेडियम में बैठे सभी लोग अपनी अपनी सीटों से खड़े हो गए और इस महान खिलाड़ी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : getty
स्विस स्टार और उनके प्रशंसकों का आखिरकार पांच साल का लंबा इंतजार भी थम गया। 35 साल के फेडरर ने मेलबर्न पार्क में नदाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया।
4 of 9
- फोटो : getty
तीन घंटे और 37 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद अपने कैरियर का पांचवां ऑस्ट्रेलियन आपन खिताब जीतने की खुशी फेडरर के चेहरे पर साफ झलक रही थी। फेडरर 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर ऑलटाइम पुरुष मेजर खिताब विजेताओं की सूची में शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया में खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर भी फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने फेडरर को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : getty
वहीं 14 खिताब जीत चुके नदाल अमेरिका के पीट संप्रास के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। घुटने की चोट से परेशान रहे नदाल वर्ष 2014 के बाद पहली बार फाइनल में खेल रहे थे और 2014 फ्रेंच ओपन के बाद मेजर खिताब की तलाश में लगे थे लेकिन अब उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : getty
फेडरर तीन ग्रैंडस्लैम में पांच या उससे अधिक खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब पांच ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच यूएस ओपन और सात विंबलडन खिताब हो गए हैं। नदाल के खिलाफ फेडरर ने 35 मैचों में से 12वां और नौवें मेजर फाइनल में से तीसरा मुकाबला जीता। दोनों ही खिलाड़ी पिछले वर्ष चोट से परेशान रहे थे।
8 of 9
- फोटो : getty
दोनों दिग्गजों के बीच खिताबी जंग बेहद कड़ी रही। फेडरर ने पहला सेट 6-4 से जीता तो नदाल ने 6-3 से अगला सेट जीतकर शानदार वापसी की। इसके बाद तीसरा सेट फेडरर ने आसानी के साथ 6-1 से अपने नाम किया।
नदाल ने 6-3 से अगला सेट जीत लिया और खिताब के लिए फैसला पांचवें सेट पर टिक गया। फेडरर निर्णायक सेट में एक समय 1-3 से पीछे थे लेकिन फिर गजब के अंदाज में वापसी करते हुए 6-3 से सेट जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।