फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

Tue, 14 Mar 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 8
यूपी चुनाव में दबंगई और बाहुबल कोई नई बात नहीं है। हालांकि, इस बार चुनाव में महिलाएं इस मामले में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चलती नजर आईं। इन चुनावों में ऐसी कई महिला नेता और उम्मीदवार नजर आईं, जिनका हथियारों से कुछ खास प्रेम खूब दिखाई दिया। जानिए, यूपी चुनावों की कुछ ऐसी ही 'रिवॉल्वर रानियों' को: 

अमिता सिंह
कांग्रेस सांसद राजा संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह अमेठी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं थीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हथियारों की बात करें तो इनके पास एक राइफल और एक पिस्टल है। 
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

2 of 8
- फोटो : amarujala
गरिमा सिंह
भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह अमिता के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं थीं और उन्होंने अमिता को परास्त करते हुए जीत हासिल की है। गरिमा राजा संजय सिंह की पूर्व पत्नी हैं। इनके पास 35 हजार कीमत की एक गन है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

3 of 8
- फोटो : amarujala
सैयदा खातून सैयदा खातून डुमियारंगज से बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार थीं और वो ये चुनाव हार गईं हैं। आपको बता दें कि इनके पास 2 लाख रुपये कीमत की एक रिवॉल्वर है। 

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

4 of 8
- फोटो : amarujala
अलका राय
दिवंगत बाहुबली नेता कृष्णानंद की पत्नी अलका राय मोहम्मदाबाद से बीजेपी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं थीं और उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की है। इनके पास 2 लाख रुपये कीमत की एक राइफल है। 
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

5 of 8
- फोटो : amarujala
आराधना मिश्रा
आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। अराधना कांग्रेस के टिकट पर रामपुर खास से चुनावी मैदान में उतरी थीं और उन्होंने ये चुनावी जंग जीत ली है। उनके पास सवा लाख रुपये की एक पिस्टल है। 
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

6 of 8
- फोटो : amarujala
सुशीला सरोज
बालामऊ से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुशीला सरोज की हार हुई है। आपको बता दें कि उनके पास एक डबल बैरल गन, एक रिवॉल्वर और 65 हजार रुपये की एक राइफल है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

7 of 8
- फोटो : amarujala
निर्मला शंखवार
रसूलाबाद से बीजेपी की उम्मीदवार निर्मला शंखवार की इस चुनावी महासंग्राम में जीत हुई है। उनके पास 40 हजार कीमत की एक गन, 82 हजार कीमत की एक 32 बोर राइफल है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव: हथियारों की शौकीन इन महिला नेताओं का हुआ फैसला

8 of 8
- फोटो : amarujala
सीमा सचान
सीमा सचान ने कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके पास 85 हजार कीमत की एक 32 बोर की रिवॉल्वर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें