फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर की होनहार बेटी: तान्या शेरगिल

सार

  • गणतंत्र दिवस पर सेना की टुकड़ी को करेंगी नेतृत्व 
  • 2017 में सेना में शामिल हुई थी तान्या शेरगिल
  • कैप्टन तान्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में शामिल हुईं
  • फाेटाेग्राफी, ट्रेवलिंग और संगीत की शौकीन हैं तान्या शेरगिल
विज्ञापन
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
15 जनवरी को आयोजित 72वां सेना दिवस इस मामले में खास रहा कि सैन्य इतिहास में पहली दफा एक महिला कैप्टन तान्या शेरगिल ने आर्मी परेड को लीड किया। तान्या गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की एक टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। साफ तौर पर यह पुरुषों के अत्यधिक वर्चस्व वाले क्षेत्रों में भी महिलाओं के बढ़ते दखल, प्रधानता और महत्व को बयां करता है। साइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन, उद्यमिता से लेकर कोई ऐसा सेक्टर नहीं है, जहां महिलाओं ने मेहनत, लगन और साहस के दम पर अपना सिक्का नहीं जमाया हो।



1992 में महिला अधिकारियों को पहली दफा गैर-चिकित्सकीय कार्यों में प्रवेश की अनुमति मिली थी। इसके बाद लगातार उनकी भूमिका बढ़ती गई। 2007 में यूएन की शांति सेना में 105 भारतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को अब वायु सेना और नौसेना से लेकर सभी तरह की लड़ाकू बटालियनों में रखा जाता है। इस समय भारतीय सेना में 3 फीसदी, नौसेना में 2.8 फीसदी और वायु सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 8.5 फीसदी तक हो गई है।
'हमारे पुरुष प्रधान समाज में तानिया ने जो कारनामा करके दिखाया है, वह ऐसे अनेक लोगों का भ्रम तोड़ेगा जो मानते हैं कि स्त्रियां पुरुषों का नेतृत्व नहीं कर सकती। भारतीय फौज ने तान्या को पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व देकर फौज और समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है, जो अनुकरणीय है। भारतीय फौज और तान्या शेरगिल दोनों इसके लिए बधाई के पात्र हैं।'
निधि चौधरी, आईएएस 

 
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कैप्टन तान्या शेरगिल

2 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
मौका था 72वें थल सेना दिवस का, दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में आयोजित परेड का नेतृत्व करती एक जोश में लवरेज युवा महिला सीना तान कर चलती नजर आ रही थी, वो कोई और नहीं तान्या शेरगिल थीं ।
  • सेना दिवस परेड के बाद गणतंत्र दिवस पर सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व और संचालन करेंगी
  • वह राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।
  • तान्या शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। तान्या ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है।
'तान्या शेरगिल जैसी महिलाओं को नेतृत्व करता देख, भविष्य बेहतर दिखता हैं, महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं। '
अलंकृता सिंह, आईपीएस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या को देशसेवा और सैन्य अनुशासन पारिवारिक विरासत में मिली

3 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
तान्या शेरगिल एक ऐसे माहौल से निकलकर आती हैं जिसकी तीन पीढ़ी ने देश की सेना का मान बढ़ाया है। तान्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुई हैं। उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके हैं।

सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बनी कैप्टन तान्या

4 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
तान्या इस बार गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र रहेंगी वो पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। 
विज्ञापन

बचपन में पिता के हथियाराें से खेलती थीं तान्या शेरगिल  

5 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar ujala
बचपन से परिवार का माहौल ही ऐसा रहा कि घर की आबो हवा में देश, देशभक्ति और वतन पर मर मिट जाने का जज्बा घुलता मिलता रहा। पिता सेना तो मां अध्यापिका रहीं, तो शिक्षा के साथ सेना के संस्कार अपने आप संस्कारों में आते गए।
विज्ञापन

परिवार की चाैथी पीढ़ी, जाे सेना में दे रही हैं सेवा

6 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके थे, बचपन से ही सेना में आने की प्रेरणा तान्या को घर से मिलने लगी, दादा से लेकर परदादा तक तान्या ने देश की सेना को जाना, समझा और अपने लिए चुन भी लिया।
विज्ञापन

तान्या शेरगिल को बहादुरी विरासत में मिली

7 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
तान्या शेरगिल को बहादुरी विरासत में मिली। पंजाब के हाेशियारपुर के गढ़दीवाला कस्बे की रहने वाली है तान्या शेरगिल की यह खबर दिल्ली से निकलकर हाेशियारपुर तक पहुंची तो बाशिंदा फक्र से अपनी बेटी पर नाज करने लगा। तान्या के पिता सूरत सिंह और मां लखविंदर गढ़दीवाला में रहते हैं। तान्या के भाई विदेश में नौकरी कर रहा है।

2017 में सेना में शामिल हुई थी तान्या शेरगिल

8 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
तान्या शेरगिल मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं । उन्होंने अपनी शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में की हैं और बीटेक किया है।

फाेटाेग्राफी, ट्रेवलिंग और संगीत की शौकीन हैं तान्या शेरगिल

9 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
लंबाई 5 फुट 9 इंच और हंसमुख चेहरा,  खूबसूरत शख्सियत हैं तान्या शेरगिल। तान्या के नाम का डंका तो पूरे देश में बज रहा है, मगर तान्या संगीत की शौकीन हैं और उनको फाेटाेग्राफी, ट्रेवलिंग का भी बहुत शौक है ।
'महिलाओं को जब भी मौका मिला हैं उन्होंने बेहतर करके दिखा दिया, बस खुद का पहचानने भर की देरी हैं। '
सुतापा सान्याल, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश (आईपीएस )  

पुरुषाें के वर्चस्व वाली सेना का नेतृत्व करेंगी

10 of 10
तान्या शेरगिल - फोटो : Amar Ujala
सैल्यूट करेगा, दाहिने का सैल्यूट- सैल्यूट... बुलंद आवाज, जोशीले अंदाज में नपे तुले कदमों की थाप के साथ तान्या शेरगिल 26 जनवरी 2020 को राजपथ से पुरुषाें के वर्चस्व वाली सेना का नेतृत्व करेंगी। पुरुषों के अत्यधिक वर्चस्व वाले क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते दखल, प्रधानता और महत्व को बयां करता है तान्या शेरगिल का कदम।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next