फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sun, 01 Jan 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
#सपा राष्ट्रीय अधिवेशन LIVE: पार्टी में भूचाल, अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित

#तुर्की में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर आतंकी हमला, 39 की मौत

#नए साल 2017 का हुआ आगाज, आतंकवादी धमकियों से बेखबर पूरी दुनिया जश्न में डुबी

#पांच राज्यों में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खेला सबसे बड़ा दांव

#पाकिस्तान को अमेरिका का झटका, 7 मिसाइल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
सपा राष्ट्रीय अधिवेशन LIVE: पार्टी में भूचाल, अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में रामगोपाल यादव ने  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह आपातकाल की स्थिति है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खूब काम किया लेकिन उन्हें साजिश कर उनके पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Reuters
तुर्की में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर आतंकी हमला, 39 की मौत
नए साल के जश्न के बीच तुर्की के इस्तांबुल से बुरी खबर सामने आ रही है। इस्तांबुल में एक नाइट क्लब पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

4 of 6
नए साल 2017 का हुआ आगाज, आतंकवादी धमकियों से बेखबर पूरी दुनिया जश्न में डुबी
बीते साल विश्व भर में कई आतंकी घटनाएं हुईं। इन सबके  इतर दुनिया भर में लोग आतंकवादी घटनाओं की धमकियों को धता बताते हुए नये साल के जश्न में डूबे हुए हैं। आस्ट्रेलिया के सिडनी  शहर के खूबसूरत समुद्रतट पर आतिशबाजी देखने के लिए लोग भारी संख्या में जुटे।
 
विज्ञापन

5 of 6
पांच राज्यों में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खेला सबसे बड़ा दांव
उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के लिए तोहफों की झड़ी लगाकर बड़ा दांव खेल दिया है। शहरी गरीब मध्यम वर्ग के लिए घर का कर्ज सस्ता करने के साथ ही किसानों का साठ दिन का कर्ज ब्याज माफ कर प्रधानमंत्री ने सभी को खुश कर भाजपा के लिए चुनावी मैदान तैयार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
obama - फोटो : amarujala
पाकिस्तान को अमेरिका का झटका, 7 मिसाइल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान का मिसाइल कार्यक्रम एक बार फिर उस वक्त बेनकाब हो गया जब अमेरिका ने पाक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े सात प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी वाणिज्य विभाग की एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) की सूची में शामिल प्रतिष्ठानों का निर्धारण अमेरिकी सरकार ने इस आधार पर किया है कि वे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के उलट काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें