# श्रीनगर में सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल
#नरेंद्र मोदी ने कहा- श्रीनगर में पत्थर मारने वालों की भी सेना ने मदद की
#मुश्किलों में घिरी 'ऐ दिल है मुश्किल', चार राज्यों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
#मुलायम-शिवपाल का अखिलेश से झगड़ना क्या सपा की चुनावी रणनीति है?
#सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है लश्कर: अमेरिका
विज्ञापन
2 of 6
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभालते जवान
- फोटो : File Photo
श्रीनगर में सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल
कश्मीर घाटी में एक बार फिर शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस हमले में सशस्त्र सीमा बल के चार जवान घायल हो गए।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के जकूरा इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जवान अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
नरेंद्र मोदी ने कहा- श्रीनगर में पत्थर मारने वालों की भी सेना ने मदद की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पूर्व सैनिकों की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वक्त सेना को नमन करने का है। सेना मानवता की बड़ी मिसाल है। हमारे जवान मानवता के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, 'वीर जवान ये नहीं सोचते की कल क्या हुआ था। जी जान से जुटे रहते हैं। हर प्राकृतिक संकट में जवानों ने जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद की। कश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों को मुसीबत से निकाला ले आए। वे ये नहीं सोचते कि ये ही हमें पत्थर बरसाते हैं।'
4 of 6
मुश्किलों में घिरी 'ऐ दिल है मुश्किल', चार राज्यों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
'ऐ दिल है मुश्किल' का रिलीज होना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। जब से करण जौहर ने पाक कलाकारों को लेकर बयान दिया है तब से उनकी यह फिल्म अलग-अलग तरह से लोगों के निशाने पर आ रही है। फिल्म में पाक कलाकार फवाद खान को लेकर भी विवाद हो रहा है। अब इस फिल्म का प्रदर्शन रोकने वालों में एक और नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम-शिवपाल का अखिलेश से झगड़ना क्या सपा की चुनावी रणनीति है?
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी ड्रामा चल रहा है। एक बड़ा वर्ग मान रहा है कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे में पद और अधिकार के लिए संघर्ष हो रहा है तो दूसरा वर्ग मान रहा है कि ये अखिलेश यादव की इमेज बिल्डिंग और 2017 के चुनाव में उन्हें एक मजबूत नेता के तौर पर पेश करने की रणनीति का हिस्सा है।
सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है लश्कर: अमेरिका
अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा को अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। हालांकि, अमेरिका ने संगठन के नेता हाफिज सईद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।