फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, सेना प्रमुख ने भी बंधवाई राखी; तस्वीरों में देखें पर्व की धूम

Sat, 09 Aug 2025 12:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छात्राओं से राखी बंधवाते सेना प्रमुख। - फोटो : PTI
देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाइयों ने बहन को रक्षा का वचन दिया। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती है। रक्षाबंधन पर नई दिल्ली में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छात्राओं से राखी बंधवाई।  तस्वीरों में देखिए पर्व की धूम...।
विज्ञापन

2 of 5
कोलकाता में राखी बांधतीं छात्राएं। - फोटो : PTI
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की पहली बरसी पर हुए रात्रि जागरण के दौरान डॉक्टरों को छात्राओं ने राखी बांधी। 
विज्ञापन

3 of 5
रक्षाबंधन पर लखनऊ में राखी खरीदतीं बहनें। - फोटो : ANI
रक्षाबंधन का महत्व
  • राखी प्यार और विश्वास का बंधन है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
  • रक्षाबंधन भारतीय संस्कार और परंपरा से जुड़ा पर्व है। यह पर्व हमें त्याग, प्रेम, सुरक्षा और जिम्मेदारी की सीख देता है।
  • इस पर्व को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक कह सकते हैं। रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि यह दोस्ती और मानवता के रिश्तों में भी अपनाया जाता है।

4 of 5
राखी की धूम। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, 'रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लद्दाख में अग्रिम चौकियों पर छात्राओं से राखी बंधवाते सैनिक। - फोटो : PTI
लद्दाख में अग्रिम चौकियों पर सेना के जवानों को छात्राओं ने राखी बांधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें