देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाइयों ने बहन को रक्षा का वचन दिया। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती है। रक्षाबंधन पर नई दिल्ली में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छात्राओं से राखी बंधवाई। तस्वीरों में देखिए पर्व की धूम...।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कोलकाता में राखी बांधतीं छात्राएं।
- फोटो : PTI
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की पहली बरसी पर हुए रात्रि जागरण के दौरान डॉक्टरों को छात्राओं ने राखी बांधी।
विज्ञापन
3 of 5
रक्षाबंधन पर लखनऊ में राखी खरीदतीं बहनें।
- फोटो : ANI
रक्षाबंधन का महत्व
राखी प्यार और विश्वास का बंधन है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
रक्षाबंधन भारतीय संस्कार और परंपरा से जुड़ा पर्व है। यह पर्व हमें त्याग, प्रेम, सुरक्षा और जिम्मेदारी की सीख देता है।
इस पर्व को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक कह सकते हैं। रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि यह दोस्ती और मानवता के रिश्तों में भी अपनाया जाता है।
4 of 5
राखी की धूम।
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, 'रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।'