देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों के प्रति प्रेम और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं। राखी सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन आज यानी 9 अगस्त को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 13
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : ANI
पुष्कर सिंह धामी
खटीमा में महिलाओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर राखी बांधी।
विज्ञापन
3 of 13
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : ANI
प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांखली में अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया।
4 of 13
भूपेंद्र पटेल
- फोटो : PTI
भूपेंद्र पटेल
रक्षा बंधन के अवसर पर गांधीनगर के राजभवन में महिलाओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राखी बांधी।
विज्ञापन
5 of 13
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बीते दिन यानी शुक्रवार को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधती एक बच्ची।
विज्ञापन
6 of 13
रेखा गुप्ता
- फोटो : PTI
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में स्कूली छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन
7 of 13
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पेड़ों को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पौधा भी लगाया।
8 of 13
रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते हुए मोहन चरण माझी
- फोटो : PTI
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन मनाया।
9 of 13
रक्षाबंधन पर सांसद बांसुरी स्वराज ने बांधी राखी
- फोटो : PTI
सांसद बांसुरी स्वराज ने मनाया रक्षाबंधन
रक्षाबंधन के मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज ने राखी बांधकर भाई-बहन के प्यार का संदेश दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उन्होंने लोगो को त्योहार की बधाई दी।
10 of 13
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
- फोटो : PTI
पीयूष गोयल ने मनाया रक्षाबंधन
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने दिल्ली में रक्षा बंधन मनाया. इस दौरान राखी बंधवाने के बाद उन्होंने सभी को उपहार भी दिया।
11 of 13
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मनाया रक्षाबंधन
- फोटो : PTI
रक्षाबंधन पर सीएम नीतीश ने भी बंधवाई राखी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर पर पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया। उन्होंने बहन से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भी दिया।
12 of 13
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाते हुए चिराग पासवान
- फोटो : PTI
चिराग पासवान की कलाई पर भी दिखी राखी की चमक
रक्षाबंधन के मौके पर सांसद और मंत्री चिराग पासवान ने बहनों से राखी बंधवाई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उन्होंने सभी को बधाई दी।