राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। सोशल साइट्स पर उनकी दो तस्वीर काफी शेयर हो रही है। एक में वह संसद भवन में अपना डेटा केबल उठा रहे हैं और दूसरे में वह लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान कुर्सी हाथ में उठाए हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
राहुल गांधी
राहुल गांधी 29 जुलाई को यूपी की राजधानी में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खुद के बैठने के लिए खुद ही कुर्सी उठा ली। इस दौरान वहां व्यवस्था में लगे एक कर्मी ने उनसे कुर्सी लेने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
राहुल गांधी
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से कार्यकर्ता हाथ मिलाना और उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। इसके बाद राहुल ने खुद ही झुक कर हाथ मिलाया और लोगों को बुलाकर सेल्फी ली।
4 of 6
राहुल गांधी
'27 साल यूपी बेहाल' टैग लाइन पर आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी रैंप पर घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल गांधी
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और गुलाम नवी आजाद बात करते हुए। बीच में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर बैठे हुए हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस यूपी की पूरी टीम मौजूद थी।