गुजरात चुनावः राहुल ने मंदिर में टेका मत्था, ढाबे पर ली चाय की चुस्की
Sun, 12 Nov 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
अक्षरधाम मंदिर में राहुल गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। पहली बार वो सबसे पहले द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किए थे।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल के साथ इस बार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी मौजूद थे। बता दें कि अशोक गहलौत को कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल गांधी ने मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद गुजराती जल-पान का जायका लिया। उन्होंने इस दौरान चाय, फाफड़ा, जलेबी और पकौड़ों का लुफ्त उठाया।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए तेज अभियान चला रहे हैं।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक राहुल अपने इस दौरे के दौरान 6 जिलों में सड़क यात्राएं करेंगे। इस दौरान वो आम लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए तेज अभियान चला रहे हैं।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ने भी उनसे मुलाकात की और हाथ मिलाया।
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
रैली के दौरान लोगों ने राहुल का जिस तरह से स्वागत किया है वो पार्टी में उत्साह भरने में अहम भूमिका निभाएगा।