कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर चुके हैं। पूरी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पार्टी की बागडोर पूरी तरह से उनके हाथों में होगी। हालांकि अभी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
2 of 6
खास बात यह है कि इस मौके पर उन्होंने अपने नामांकन से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी कड़ी में उन्होंने पहले पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी से आशीर्वाद लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
3 of 6
इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल साहसिक काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।
4 of 6
राहुल गांधी कांग्रेस की उस पांचवी पीढ़ी के छठे नेता हैं जो कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले हैं। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के वक्त उनके साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
rahul
राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पार्टी के दिग्गज नेताओं में खुशी की लहर है। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पर दिग्गज नेताओं ने उन्हें सराहा है। पार्टी नेता और कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहता है तो वो नामांकन दाखिल करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को कोई अधिकार नहीं है कि वो कांग्रेस के आंतरिक मामले में दखल दें।
पार्टी नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने कहा कि राहुल को आम जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रकिया के तहत हो रहा है। अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नामांकन पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर कहा कि उन्होंने पीएम मद की गरिमा गिराई है।