मुस्लिम ब्रदरहुड कई अरब देशों में मौजूद है। फिलिस्तीन में हमास, ट्यूनीशिया में अन्नहद, कुवैत में इस्लामिक कॉन्स्टिट्यूशनल मूवमेंट, बहरीन में मिनबार के नाम से मौजूद है। पाकिस्तान और हिंदुस्तान में जमात-ए-इस्लामी नाम का संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से प्रेरित है। पांच देशों मिस्र, रूस, सऊदी अरब, सीरिया और यूनाइटेड अरब अमीरात में मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित किया गया है।2013 में सऊदी के शाह ने मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों पर जबर्दस्त क्रैकडाउन किया और मार्च 2014 में इसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया।