फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रैली में राहुल की सियासत, बोले एक मिनट में माफ होंगे किसानों के कर्ज

Sun, 11 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 8
राहुल रैली
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जिले में रोड शो कर किसानों और युवाओं को रिझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक मिनट में किसानों के सारे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राहुल रैली
बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। तय समय से करीब दो घंटे देरी से दोपहर करीब डेढ़ बजे शाहगंज से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा शाम 4:15 बजे भंडारी स्टेशन पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर उन्होंने किसान रथ से ही लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल रैली
नगर कोतवाली चौराहे पर मौजूद भारी भीड़ के बीच उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। बताया, केंद्र की मोदी सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ किए हैं लेकिन यह कर्ज किसी किसान या गरीब का नहीं है। मोदी ने देश के सबसे बड़े उद्योगपति अडानी का कर्ज माफ किया है। एक व्यक्ति जो खरबपति है।

4 of 8
राहुल रैली
उसे एक लाख 10 हजार करोड़ का लाभ मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने अपनी यात्रा का मकसद बताते हुए कहा कि वह देवरिया से दिल्ली की यात्रा पर यह बताने के लिए निकले हैं कि कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं और केंद्र सरकार को उनकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
राहुल रैली
देश के  युवा, जनता त्रस्त है और मोदी मस्त है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी गरीब या किसान को गले नहीं लगाते। वह हवाई जहाज में बैठकर अमेरिका, रूस, जापान का दौरा करते हैं और वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को गले लगाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राहुल रैली
उन्होंने युवाओं से सवाल पूछा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने सवा करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। इतनी भारी भीड़ यहां है, क्या किसी को नौकरी मिली? भीड़ से जवाब आया नहीं। उन्होंने अगला सवाल किया कि चुनाव के समय मोदी ने प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये बैंक खाते में भेजने का वादा किया था।
विज्ञापन

7 of 8
राहुल रैली
किसी के खाते में 15 लाख आया क्या? भीड़ से एक स्वर में जवाब आया- नहीं। उन्होंने अपने स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और अभिवादन किया।
विज्ञापन

8 of 8
राहुल रैली
यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, विधायक अजय राय, नगर विधायक नदीम जावेद, कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्वेता राय और जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें