फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin India Visit: गले लगाया, कार में बैठाया और खींची सेल्फी...; तस्वीरों में देखें पुतिन का ऐसे हुआ स्वागत

Thu, 04 Dec 2025 08:24 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi-President Putin Selfie: भारत पहुंचे पुतिन का पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार में बैठे और सेल्फी लेकर रिश्तों की गर्माहट दिखा दी। पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की सेल्फी। - फोटो : X- @narendramodi
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, साथ बैठे और कार में साथ सफर किया। इस दौरान मोदी और पुतिन की सेल्फी भी आई। ये खास सेल्फी तब ली गई थी, जब दोनों नेता एयरपोर्ट से पीएम आवास के लिए रवाना हुए थे।
 
विज्ञापन

2 of 8
पीएम आवास पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi
जब दोनों नेता पहुंचे पीएम आवास
इसके बाद दोनों नेता पीएम आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच औपचारिक वार्ता से पहले डिनर का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान भी दोनों नेताओं की साथ की फोटो आईं। इन तस्वीरों में आवास में की गई भव्य सजावट भी देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
पीएम मोदी के स्वागत पर क्या बोला क्रेमलिन?
पुतिन के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। इस पर क्रेमलिन ने कहा कि स्वागत के लिए पीएम मोदी का आना हमारे लिए अप्रत्याशित था। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।   

4 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
पीएम आवास में रात्रि भोज
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां उनके सम्मान में निजी रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। यह बैठक पूरी तरह निजी रखी गई है, जिसमें केवल प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
मित्र का स्वागत करते हुए खुशी हो रही- पीएम मोदी
रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।

 
विज्ञापन

6 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय ने ऐसे किया पुतिन का स्वागत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है! रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : ANI
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पुतिन लेंगे हिस्सा
रूसी राष्ट्रपति भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वे पांच दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
पुतिन का पांच दिसंबर का कार्यक्रम
  • भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। 
  • पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 
  • हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। 
  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। 
  • राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें