कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की दो विधानसभा सीटों पटियाला की शहरी सीट और बठिंडा की लांबी सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इन सीटों पर अमरिंदर सिंह के सामने पार्टी के भरोसे समेत खुद की राजनीतिक साख को कायम रखने का प्रेशर था। पटियाला शहरी में उन्होंने अकाली दल के जनरल जेजे सिंह को हराया। हालांकि लांबी में वे प्रकाश सिंह बादल से हार गए।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
2 of 9
- फोटो : Amar Ujala
सुखबीर बादल
जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से था और इस सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
3 of 9
- फोटो : Amar Ujala
भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के पंजाब में बड़े चेहरे भगवंत मान जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे थे इस सीट पर उनके खिलाफ सुखबीर सिंह बादल थे, लेकिन सुखबीर सिंह जीते तो वहीं भगवंत मान हार गए हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
4 of 9
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
ये दोनों सीटें जीतने के लिए अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी थी। वहीं पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बार लहरागागा में घिरी नजर आईं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से था लेकिन वो भी हार गईं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
5 of 9
- फोटो : Amar Ujala
नवजोत सिद्धू
अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू का सेलिब्रिटी स्टेटस उनके द्वारा हलके में वक्त न दे पाने को बराबर कर देता है। उनकी जीत के लिए पूरी कांग्रेस जुटी थी। नतीजा सामने है, वो जीत गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
6 of 9
- फोटो : Amar Ujala
प्रकाश सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कह चुके थे कि यह उनका आखिरी चुनाव था। पांच बार सीएम रह चुके बादल इस बार अपने ही घर में घिरे नजर आए। लांबी में उन्हें कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह से तगड़ी चुनौती मिली और इसमें वो जीत गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
7 of 9
- फोटो : Amar Ujala
बिक्रम मजीठिया
विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम के साथ जाना जाता था। अब यह हलका सुखबीर सिंह बादल के साले बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण माझे का हब बन चुका है। वो भी जीत गए।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
8 of 9
- फोटो : Amar Ujala
मनप्रीत बादल
बठिंडा सीट से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल के लिए अपनी साख बचाना अहम था क्योंकि उनका मुकाबला उनकी भाभी हरसिमरत कौर से था और उसमें वो जीत गए हैं। हालांकि हरसिमरत कौर चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अकाली प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जमकर मेहनत की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
9 of 9
- फोटो : Amar Ujala
जरनैल सिंह
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल की विधानसभा सीट लांबी से दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह पार्टी पंजाब चुनाव में मैदान में थे। जरनैल सिंह आप की पंजाब इकाई के सह प्रभारी हैं। पार्टी का भरोसा बचाना जरनैल सिंह की निजी प्रतिष्ठा की वजह था लेकिन वो हार गए।