फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC घोटाला: महिला दिवस पर काली पट्टी और बेड़ियां बांधकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Mar 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं दिल्ली में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के ऑफिस के बाहर परीक्षा में धांधली के खिलाफ एकजुट होकर लड़कियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षार्थियों ने पोस्टर लेकर और मुंह पर काली पट्टी और बेड़ियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

SSC घोटाला: महिला दिवस पर काली पट्टी और बेड़ियां बांधकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

2 of 4
एक पोस्टर में लिखा था कि यह महिला दिवस हमारे लिए बेहद 'दुखद' दिवस है। एक अन्य पोस्टर पर लिखे स्लोगन में कहा गया कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और फिर उसी बेटी को रोड पर बैठाओ।'
विज्ञापन

SSC घोटाला: महिला दिवस पर काली पट्टी और बेड़ियां बांधकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

3 of 4
वहीं एक परीक्षार्थी ने अपने पोस्टर में लिखा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 40 लाख लाओ और नौकरी ले जाओ।' महिला दिवस के इस खास दिन पर लड़कियों का एसएससी के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

SSC घोटाला: महिला दिवस पर काली पट्टी और बेड़ियां बांधकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

4 of 4
बता दें कि छात्रों का कहना है कि 17 से 22 फरवरी तक सीजीएल टीयर-2 का पेपर हुआ। 21 फरवरी को परीक्षा के बाद छात्र केंद्रों से बाहर निकले तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वही प्रश्न पत्र शेयर होते देखे, जो वे हल करके आए थे। छात्रों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर शेयर हुए पेपर की कॉपी के सबूत जुटाकर एसएससी अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें