डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित करने से पहले मेट्रो से अलीपुर जाते समय पीएम मोदी लोगों से भी मुखातिब हुए। इस दौरान लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग से मेट्रो पकड़ी, जिसके बाद लोगों में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई।
बता दें कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित किया। इस स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 21 मार्च 2016 को रखी गई थी।