देश में 14वें राष्ट्रपति के पद के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और मतदाताओं का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो चुका है। अगला राष्ट्रपति कौन होगा यूं तो इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है लेकिन विधिवत ऐलान 20 जुलाई को मतगणना के बाद ही होगा। राष्ट्रपति चुनावों के साथ कई रोचक आंकडों और किस्सों का इतिहास रहा है। ऐसे ही कुछ रोचक किस्सों से हम आपको रूबरू कराते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
देश में दो राष्ट्रपतियों की मृत्यु पद पर रहते हुए हुई थी और दोनों ही मुस्लिम थे। जिनमें जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद थे। जाकिर हुसैन की मृत्यु 3 मई 1969 को हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
कुलपतिः तीन राष्ट्रपति कुलपति के पद से यहां तक पहुंचे थे, इनमें डा. सर्वापल्ली राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। जबकि तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और केआर नारायणन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।
4 of 8
मुख्यमंत्रीः चार राष्ट्रपति पूर्व में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके थे। इनमें बीडी जत्ती मैसूर (कार्यवाहक) तो नीलम संजीवा रेड्डी आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के और शंकर दयाल शर्मा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
वकालतः राजेन्द्र प्रसाद, फखरुद्दीन अली अहमद, रामास्वामी वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी वकालत की डिग्री हासिल कर चुके हैं। खास बात ये है कि मौजूदा चुनाव के दोनों उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार भी वकालत की डिग्रीधारक हैं।
विज्ञापन
6 of 8
उच्चायुक्त/राजनयिकः राष्ट्रपति के पद पर कई राजनयिक भी रह चुके हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम है सर्वापल्ली राधाकृष्णन का जो महान शिक्षाविद् के अलावा रूस में भारत के राजदूत भी रहे। उनके बाद केआर नारायणन अमेरिका और चीन में भारत के राजदूत रहे।
विज्ञापन
7 of 8
भारत रत्नः देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न को पाने का भी राष्ट्रपतियों का लंबा इतिहास रहा है। खासकर शुरूआत के चारों राष्ट्रपतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनमें डा. राजेन्द्र प्रसाद, डा. सर्वापल्ली राधाकृष्णन, डा. जाकिर हुसैन, वीवी गिरि शामिल रहे। भारत रत्न पाने वाले अंतिम राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम थे।
राज्यपालः राज्यपाल के पद पर भी कई राष्ट्रपति रह चुके हैं। जिनमें डा. जाकिर हुसैन, वीवी गिरि, शंकर दयाल शर्मा और प्रतिभा पाटिल का नाम प्रमुख है। मौजूदा चुनाव में जीत के प्रबल दावेदार एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं।