राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया।
विज्ञापन
2 of 19
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को मिला पद्म विभूषण
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण प्रदान किया।
विज्ञापन
3 of 19
प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को पद्म भूषण सम्मान
- फोटो : ANI
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
4 of 19
भाषा विज्ञान के प्रोफेसर कपिल कपूर को राष्ट्रपतिने पद्म भूषण से किया सम्मानित
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन में भाषा विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर कपिल कपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
5 of 19
आदिवासी किसान रामन चेरुवयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया
- फोटो : ANI
चावल की 50 से अधिक देशी किस्मों को संरक्षित करने वाले वायनाड के चावल की खेती करने वाले कुरचिया आदिवासी किसान रामन चेरुवयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
6 of 19
सामाजिक कार्यकर्ता संकुरात्रि चंद्रशेखर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया
- फोटो : ANI
एयर इंडिया कनिष्क विमान बम धमाके में अपने परिवार को खोने के बाद गरीबों की सेवा हेतु समर्पित कार्यकर्ता संकुरात्रि चंद्रशेखर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
7 of 19
लोक गायिका उषा बारले को मिला पद्म श्री
- फोटो : ANI
प्रसिद्ध पडंवानी लोक गायिका उषा बारले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
8 of 19
कलमकारी कलाकार भानुभाई चुनीलाल चितारा को मिला पद्म श्री
- फोटो : ANI
चुनारा समुदाय के सातवीं पीढ़ी के कलमकारी कलाकार भानुभाई चुनीलाल चितारा जिन्होंने माता नी पछेड़ी पेंटिंग की 400 साल पुरानी कला को जीवित रखा है, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
9 of 19
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को (मरणोपरांत) पद्म श्री
- फोटो : ANI
इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को (मरणोपरांत) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
10 of 19
राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : अमर उजाला
निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक, स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला पुरस्कार ग्रहण किया।
11 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
जमातिया समुदाय को सुरक्षा और उत्थान के लिए जीनव समर्पित करने वाले बिक्रम बाहादुर जमातिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
12 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
पंजाबी और हिन्दी साहित्य के प्रख्यात विद्वान रतन सिंह जग्गी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
13 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
भारत में आधुनिक वास्तुकला के अग्रणी बालकृष्ण दोशी को (मरणोपरांत) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
14 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
खानाबदोश समुदायों के कल्या के लिए योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भिकू रामजी इदाते को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
15 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
ब्रास नक्काशी के मास्टर शिल्पकार दिलशाद हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
16 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
एशिया में नीली क्रांति के वास्तुकारों में से एक प्रसिद्ध एक्वाकल्चरिस्ट मोदादुगु विजय गुप्ता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
17 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
असम की सदियों पुरानी पारंपरिक मुखौटा बनाने की संस्कृति को संरक्षित करने वाले मुखौटा निर्माता हेमचंद्र गोस्वामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।
18 of 19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए
- फोटो : ANI
सर्प पकड़ने के विशेषज्ञ वडीवेल गोपाल और मासी सडयान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।