फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: इन 'बुलेटराजाओं 'की साख दांव पर

Sat, 11 Mar 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 11
राजा भैया
यूपी विधानसभा में जहां काम बोलता है का नारा प्रचार के वक्त इस्तेमाल हुआ, वहीं कुछ प्रत्याशी इस चुनाव में ऐसे हैं जिनका नाम बोलता है। जानिए ऐसे ही यूपी विधानसभा के 12 बाहुबलियों के बारे में।
1- इनमें सबसे पहले बाहुबली हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

2 of 11
मुख्तार अंसारी
यूपी के बड़े बाहुबलियों में शामिल मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, लूट समेत दर्जनों अपराध के मामले दर्ज हैं। अंसारी आगरा जेल में कैद हैं। जेल में रहकर चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। ये इसबार यूपी की मऊ सदर सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हैं। इनकी कुल संपत्ति 21.88 करोड़ बताई जाती है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

3 of 11
अजय राय
अजय राय कांग्रेस के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। इनपर अपने भाई अवधेश सिंह की हत्या के बाद बाहुबली और माफिया का ठप्पा लग गया। वाराणसी की पिंडरा सीट से चुनाव लड़ रहे राय का मुकाबाल बीजेपी के अवधेश सिंह और बीएसपी के बाबूलाल से है।

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

4 of 11
धनंजय सिंह
धनंजय सिंह का नाम भी यूपी के बड़े बाहुबलियों में शुमार है। ये निर्बल इन्डियन शोषित हमारा आम दल के टिकट पर मल्हनी, जौनपुर से ताल ठोक रहे हैं। इन पर हाईस्कूल में अपने टीचर की हत्या और 2013 में नौकरानी की हत्या का आरोप है। धनंजय सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार , एसपी के पारस नाथ यादव और बीएसपी के विवेक यादव से है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

5 of 11
सिबगतुल्ला अंसारी
सिबगतुल्ला अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई हैं। ये बीएसपी के टिकट पर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सिबगतुल्ला के बड़े भाई अफजाल इस सीट पर पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2002 में बीजेपी के कृष्णानन्द राय ने उनसे ये सीट छीनी, अब कृष्णानंद की पत्नी से सिबगतुल्ला का मुकाबला है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

6 of 11
दिनेश कांत यादव
दिनेश कांत यादव राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर शाहगंज, जौनपुर की सीट से चुनाव मैदान में हैं। दिनेश कांत के पिता पिता उमाकांत यादव बाहुबली हैं। पूर्व में बसपा सांसद उमाकांत को मायावती ने अपने बंगले में ही गिरफ्तार करवाया था। इनका इस सीट पर मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र यादव और बीएसपी के ओमप्रकाश से है।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

7 of 11
सुशील सिंह
सुशील सिंह इस चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वो सैय्यदराजा, चंदौली से प्रत्याशी हैं। सुशील सिंह माफिया और एमएलसी बृजेश सिंह के भतीजे हैं। वहीं बृजेश सिंह की मुख्तार अंसारी से दुश्मनी  जगजाहिर है।

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

8 of 11
विजय मिश्रा
विजय मिश्रा निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल की सीट से ज्ञानपुर, भदोही में ताल ठोंक रहे हैं। विजय पर इलाहाबाद में पूर्व बसपा नेता नंद गोपाल नंदी पर बम से हमला करने का भी आरोप है। इनके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं, वहीं इनका इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के महेंद्र कुमार बिंद और बीएसपी के राजेश कुमार यादव से है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी रामरति बिंद कड़ी टक्कर दे रही हैं।

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

9 of 11
उपेंद्र सिंह
उपेंद सिंह उर्फ गुट्टू बीएसपी के टिकट से यूपी के चंदौली की सकलडीहा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये मनीषा कोईराला के सचिव अजीत देवानी के हत्यारोपी रहे हैं। कुल दर्ज 12 मामलों में बरी हैं। इनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ बताई जाती है। इनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रभुनारायण यादव और बीजेपी के  सूर्यमुनी तिवारी से है।

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

10 of 11
पारस नाथ यादव
पारस नाथ यादव यूपी के जौनपुर की मल्हनी सीट से समाजवादी पार्टी के बाहुबली उम्मीदवार हैं। माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी माने जाते हैं। बेटे की दबंगई के कई लोग शिकार हो चुके हैं। इनका मुकाबला बीएसपी के विवेक यादव और बीजेपी के सतीश कुमार सिंह से है। ये कुल 1 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं।
विज्ञापन

यूपी चुनाव के ये बाहुबली क्या बन पाएंगे 'महासंग्राम' के महाबली?

11 of 11
विनीत सिंह
विनीत सिंह चंदौली की सैय्यदराजा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला बीजेपी के सुशील सिंह और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार से है। इन पर 11 केस दर्ज हैं। विनीत जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। पैरोल पर आकर इन्होंने नामांकन किया था। 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें