यहां पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंदिर का शिलान्यास करने के बाद बताया, 'जब मैं पिछली बार यहां आया था तो मंदिर बनाने की बात शुरू हुई थी। आज पूरे भारत की तरफ से मैं यूएई के प्रिंस का दिल से धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अबू धाबी में सेतु के रूप में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।' पीएम ने कहा कि हम उस परंपरा में पले बढ़े हैं, जहां मंदिर को मानवता का माध्यम माना जाता है। यह मंदिर आधुनिक तो होगा ही लेकिन विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम अनुभव कराने का माध्यम बनेगा।