फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः भारत आने के छठे दिन कनाडाई प्रधानमंत्री त्रूदो से कुछ यूं मिले PM मोदी 

Sat, 24 Feb 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो 7 दिनों की भारत यात्रा पर आए हुए हैं। त्रूदो के भारत दौरे के छठे दिन शुक्रवार (23 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे खास मुलाकात की है। त्रूदो का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के परिवार के बीच हुई इस खास मुलाकात की तस्वीरों पर...
विज्ञापन

2 of 7
PM Modi, Justin Trudeau
राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने अगुवाई करते हुए त्रूदो और उनके पूरे परिवार का स्वागत किया। जहां पीएम मोदी और त्रूदो का परिवार एक-दूसरे से मिलकर काफी उत्साहित नजर आया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
PM Modi, Justin Trudeau
खास बात यह है कि इस मुलाकात के दौरान त्रूदो की बेटी एला-ग्रेस तो पीएम मोदी को देखकर तुरंत उनके गले लग गई। पीएम ने भी बच्ची को बड़े स्नेह के साथ गले लगाकर दुलार किया।  

4 of 7
PM Modi, Justin Trudeau
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन त्रूदो, फर्स्ट लेडी सोफी ग्रेगोईर त्रूदो, बेटी एला-ग्रेस मार्गरेट और बेटों जेवियर जेम्स और हैड्रियन के साथ ये खास तस्वीर भी खिचवाई है। 
विज्ञापन

5 of 7
Ella-Grace
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन त्रूदो की बेटी एला-ग्रेस से बात करते हुए। 
विज्ञापन

6 of 7
PM Modi, Justin Trudeau
शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नई दिल्ली के राजघाट में स्थित महात्मा गांधी स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
modi
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो ने हैदराबाद भवन में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें दोनों देशों के बीच कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की कि कनाडा के पीएम अपने परिवार के साथ भारत के दौरे पर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें