फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कुछ यूं कराया काशी का दीदार

Tue, 13 Mar 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दीदार कराया है। इस दौरान दोनों के बीच पर जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे इमैनुएल मैक्रों का एयरपोर्ट पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वाराणसी दौरे की कुछ खास तस्वीरों पर...
विज्ञापन

2 of 6
modi macron varanasi visit
प्रधानमंत्री मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचे, जहां पर दोनों ने नाव में बैठकर गंगा की सैर की। बता दें कि इस दौरान दोनों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 6
modi macron varanasi visit
इस यात्रा में मेजबान पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाइड की भूमिका निभाई। वो वाराणसी के हस्तकला संकुल पहुंचे मैक्रों को जानकारी देते नजर आए। 

4 of 6
modi macron varanasi visit
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मिर्जापुर पहुंचकर वहां सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया है। बता दें कि यह 155 हेक्टेयर में फैला यह यूपी का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट है।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
modi macron varanasi visit
इस प्लांट में करीब 1 लाख 19 हजार सोलर पैनल लगे हैं। इसका निर्माण फ्रांस की कम्पनी 'एनगी' के द्वारा करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
p
प्रधानमंत्री ने इस यात्रा के दौरान वाराणसी को कई सौगाते भी दी हैं। इस यात्रा के दौरान घाटों पर बने महलों से लेकर सीढ़ियां तक और गंगा की लहरों समेत रेती भी अतिथियों के इस आगमन पर सजी नजर आई। काशी हर घाट पर अलग ही उत्साह का रंग दिखा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें