फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: असम, सिक्किम और मणिपुर में भारी बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल; पीएम मोदी ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Tue, 03 Jun 2025 10:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को 36 हो गई थी। कई राज्यों में अब तक 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
1 of 4
pm modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की है। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है। इस बीच  असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, 'थोड़ी देर पहले  प्रधानमंत्री  ने मुझे असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया। मैंने उन्हें बताया कि कैसे असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों से भी अवगत कराया।  प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। असम के लोगों के लिए उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।'
विज्ञापन

2 of 4
बचाव अभियान शुरू - फोटो : PTI
लापता सैनिकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम चट्टेन पहुंची
इस बीच सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक शिविर में लापता हुए छह सैनिकों की तलाश और बचाव के लिए मंगलवार को 23 एनडीआरएफ कर्मियों की एक टीम उत्तरी सिक्किम के चट्टेन पहुंची। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम सैटेलाइट फोन और आवश्यक आपातकालीन उपकरणों से लैस है। यहां एक सैन्य शिविर में भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई थी और छह सैनिक लापता हो गए थे। मंगन जिले के लाचेन शहर के पास रविवार शाम 7 बजे हुआ भूस्खलन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
भारी बारिश से तबाही - फोटो : PTI
भारी बारिश के कारण आइजोल में स्कूल बंद
भारी बारिश की वजह से मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, मिट्टी के बहाव और चट्टान गिरने की घटनाओं के कारण आइजोल में स्कूल मंगलवार को चौथे दिन भी बंद रहे। आइजोल के डिप्टी कमिश्नर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष लालहरियातपुइया द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि आइजोल जिले के सभी स्कूलों को 3 जून को छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्कूली छात्रों की उपस्थिति निलंबित करने की सलाह दी जाती है। राजधानी आइजोल में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे पहले 29, 30 मई और 2 जून को तीन दिनों के लिए बारिश के कारण राज्य भर के सभी स्कूल बंद थे।
विज्ञापन

4 of 4
असम में बाढ़ - फोटो : PTI
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी हुई है, जहां 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने मंगलवार के लिए चार जिलों धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर, गोलपारा और कोकराझार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 11 है, जबकि दो अन्य लापता हैं। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें