प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान कई यादें तस्वीरों के जरिए साझा की। उन्होंने युवाओं के साथ फुटबॉल खेला, गंगटोक स्थित प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का दौरा किया। साथ ही राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 11
गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय सिक्किम दौरा किया। उन्होंने राज्य के गठन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज गंगटोक स्थित प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और विविध प्रकार के ऑर्किड फूलों की सराहना की।
विज्ञापन
2 of 11
गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
सिक्किम के गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
पीएम मोदी ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल
- फोटो : X (@narendramodi)
पीएम मोदी ने गंगटोक में अपने दौरे के दौरान बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर खास पल बिताए। प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि गंगटोक की सुहानी सुबह में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना बेहद ऊर्जावान रहा।
4 of 11
पीएम मोदी ने ऑर्किडेरियम का किया दौरा
- फोटो : X (@narendramodi)
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गया। सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता वास्तव में असाधारण है। ऐसे प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं। ये हमें संरक्षण और सतत जीवन शैली की ओर प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
गंगटोक में स्थित स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क को राज्य की अनूठी पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिक्किम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को ऐसे समय में साकार कर रहा है जब देश को भाषाई और क्षेत्रीय आधार पर विभाजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
पीएम ने भाषा, क्षेत्रवाद और सामाजिक पदानुक्रम के आधार पर देश को विभाजित करने के प्रयास पर ध्यान दिया और भारत की एकता और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों की सराहना की।
8 of 11
सिक्किम का 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति के कलाकारों और कोरियोग्राफरों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। जब कोई ऐतिहासिक अवसर इतने दिव्य वातावरण में होता है, तो उसकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है। यह स्टेडियम उसी अद्भुत आभा से भरा हुआ है। मैं कलाकारों और कोरियोग्राफरों को बधाई देता हूं। मैं चाहता हूं कि मीडिया इस कार्यक्रम को बार-बार दिखाए।
9 of 11
सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के चलते, ऐसे समय में जब भाषाई कट्टरता, क्षेत्रवाद और सामाजिक ऊंच-नीच के नाम पर देश में फूट डालने के प्रयास किए जा रहे हैं, सिक्किम ने आज हमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दृष्टिकोण की सच्ची झलक दिखाई है। इस छोटे से कार्यक्रम में उन्होंने हमारे राष्ट्र की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
10 of 11
सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गंगटोक में मिले उत्साह और स्नेह ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया। सिक्किम के सभी बहनों और भाइयों को उनके राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों के लिए एक बार फिर हार्दिक बधाई।
सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह में पीएम मोदी
- फोटो : X (@narendramodi)
पीएम मोदी ने कहा कि सिक्किम के राष्ट्रीय विकास में योगदान पर भारत को गर्व है। सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अपने उत्कृष्ट स्वभाव के लिए प्रशंसनीय हैं।