फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान से बांग्लादेश तक, शहर और देहात पर क्या बोले पीएम मोदी, जानिए

Mon, 15 Aug 2016 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी
पाकिस्तान पर बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने बेहद शानदार अंदाज में पाकिस्तान पर कूटनीतिक हमला बोला। पीएम ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के बलूचिस्तान और गिलगिट के लोगों ने उन्हें धन्यवाद देकर देश के करोड़ों लोगों को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस हिस्से के लोग लगातार पाकिस्तान की सरकार का विरोध करते रहे हैं। संभवतः यह पहला मौका है जब भारत के किसी पीएम ने लालकिले की प्राचीर से बलूचिस्तान या गिलगिट पर बात की हो। पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि वे (पाकिस्तान) आतंकवादियों का महिमामंडन करते हैं, जबकि हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए स्कूली बच्चों के लिए रोता था, यह हमारा मानवीय संस्कार है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दलित-वंचितों पर बोले पीएम

2 of 5
स्वतंत्रता दिवस
दलित-वंचितों पर बोले पीएम
पीएम ने कहा,  हमारी सामाजिक एकता सर्वाधिक अहम है, जाति, संप्रदाय के नाम पर विभाजन देश को नुकसान पहुंचाता है। इन सबसे उपर उठने की आवश्यकता है। चाहे जातिवाद हो या छुआछूत हो, सदियों पुरानी सामाजिक बुराइयों से निपटने के लिए सख्त एवं ‘संवेदनशील’ रूख की जरूरत है।' 
 
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों पर बोले पीएम

3 of 5
स्वतंत्रता दिवस
सरकार की उपलब्धियों पर बोले पीएम
पीएम मोदी ने पिछली सरकार से अपनी सरकार की तुलना करते हुए कई उदाहरण दिए और बताया कि अब जन सुविधाएं आसान हैं।  उन्होंने कहा, ' पहले पासपोर्ट बनवाने में चा से छह महीने लगते थे, अब यह काम  एक दो हफ्तों में  हो जाता है। पिछले 60 वर्षों में 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए जबकि 60 सप्ताह में चार करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन दिए गए। हमने मुद्रास्फीति दर को 6 फीसदी से उपर नहीं जाने दिया जबकि पूर्व सरकार में यह दस फीसदी तक पहुंच गयी थी। हमने बांग्लादेश से साथ लंबे समय से चला आ रहा पुराना सीमा विवाद सुलझाया'
 

किसानों पर बोले पीएम

4 of 5
स्वतंत्रता दिवस
किसानों पर बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनरी सरकार ने 18,000 बिजली रहित गांवों में से 10,000 गांवों में बिजली पहुंचाई है। गन्ना किसानों का 99.5 प्रतिशत विगत बकाया चुकाया जा चुका है, इस सत्र में बिके 95 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र पर बोले पीएम

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस
लोकतंत्र पर बोले पीएम
पंचायत हो या संसद हो, ग्राम प्रधान हो या प्रधानमंत्री हो, हर लोकतांत्रिक संस्था को सु राज्य की ओर आगे बढ़ने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक किया, अब हमारा दायित्व है कि देश को श्रेष्ठ बनाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें