पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
पीएम मोदी जिस स्थान पर ध्यानमग्न हैं, वह एक छोटे से द्वीप पर स्थित है, जो कि कन्याकुमारी के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद 1892 में तीन दिनों तक ध्यान पर बैठे थे, जब उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। मान्यता ये भी है कि देवी कन्याकुमारी (मां पार्वती) ने इस चट्टान पर एक पैर पर खड़े होकर घोर तपस्या की थी। राॅक मेमोरियल में विवेकानंद मंडपम और श्रीपाद मंडपम स्थित है। इस स्थान पर स्वामी विवेकानंद की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है। इस स्थान पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से मार्च का महीना होता है।