नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया
पीएम मोदी ने इस दौरान फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक अभिनव विचार के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- फिट रहना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना।'
योग दिवस 2025 की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग'
'मन की बात' के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। योग दिवस 2025 की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है। हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।'