फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Ahmedabad: एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री; मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी

Fri, 13 Jun 2025 10:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मेघाणीनगर में क्रैश हुई एअर इंडिया फ्लाइट के पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए एकमात्र जीवित यात्री से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने हादसे के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
1 of 7
अहमदाबाद में एअर इंडिया क्रैश साइट का जायजा लेते पीएम मोदी। - फोटो : पीटीआई
एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था। बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 7
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली।

विज्ञापन

3 of 7
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट पर प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी।

4 of 7
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने की जानकारी पीएम मोदी को देते केंद्रीय विमानन मंत्री नायडू।
विज्ञापन

6 of 7
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
बता दें कि एअर इंडिया ने फ्लाइट संख्या- AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें