प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को (15 अगस्त) लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराते हुए देश की जनता को संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने एक खास साफा बांधा हुआ था। इस बार उन्होंने पीले और लाल रंग की खास पगड़ी में दिखे, जिसमें कई रंगों की लकीरें भी खींची हुई है। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, इसके बारे में यहां जानेंगे।