फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

Thu, 14 Dec 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव को 2019  के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है। वोटिंग के लिए कई दिग्गज नेता भी पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती पहुंचकर वहां के रणिप क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 115 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पीएम ने मतदाताओं की लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार भी किया।
विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

3 of 7
मतदान के लिए पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालना चाहिए ताकि विकास की यात्रा जारी रहे। उन्होंने कहा 'जनता से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में आएं और वोट करें, विकास यात्रा को कायम रखें।' 

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

4 of 7
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नारनपुरा में मतदान किया। वोट डालने के बाद शाह ने गुजरात के वोटरों से अपील की कि वह राज्‍य के विकास के लिए वोट डालने के लिए बाहर निकले।चुनाव प्रचार के दौरान शाह ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां की। 

विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

5 of 7
गुजरात की सियासत में अहम माने जा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने विरामगांव में वोट दिया। हार्दिक ने चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया है, हालांकि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। विरामगांव अहमदाबाद से 60 किलोमीटर दूर घनी आबादी वाली एक बड़ी तहसील है।
विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

6 of 7
अहमदाबाद में स्वामीनारायण मंदिर के समर्थक भी वोटिंग के लिए पहुंचे। स्वामीनारायण गुजरात का एक संप्रदाय है जो कि अत्यधिक शक्तिशाली माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात: आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर मोदी-शाह ने दिया वोट, ये दिग्गज भी पहुंचे

7 of 7
पीएम मोदी की मां हीराबा ने गांधीनगर में मतदान किया। हीराबा ने अपने संदेश में कहा कि भगवान गुजरात का भला करे। वे अपने पुत्र व बहू के साथ मतदान केंद्र पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें