उत्तर प्रदेश में ट्रेन हादसों की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। यूपी के महोबा के पास गुरुवार सुबह 2.07 बजे जबलपुर निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
2 of 6
इस हादसे में पचास से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित है। ट्रेनें जहां कि तहां रोक दी गई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
4 of 6
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एटीएस को सुराग मिला है कि किसी ने जान-बूझकर ट्रैक काटा है। एटीएस को आतंकी साजिश की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 6
हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सहायता राशि का ऐलान कर दिया। सिंह ने मामूली चोट वालों को 25 हजार और ज्यादा चोट वालों को 50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि इसी महीने 8 मार्च की रात करीब 1 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस यूपी के सीतापुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी। जिसमें 5 यात्री घायल हो गए थे।