फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में धूम धाम से मनाया गया दही हांडी का त्योहार, देखें तस्वीरें....

Wed, 16 Aug 2017 02:02 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
1 of 8
दही हांडी
पूरे देश में मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 'दही हंडी' को आम तौर पर लगभग 12-15 फुट की ऊंचाई पर रखा गया था।
विज्ञापन

2 of 8
दही हांडी
समूचे मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में हजारों गोविंदाओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर रंगीन 'दही हांडी' के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

3 of 8
दही हांडी
मानव पिरामिड की ऊंचाई पर बम्बई हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद 'दही हांडी' समारोह का आयोजन मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, पुणे, नासिक, कोल्हापुर, नागपुर और अन्य प्रमुख शहरों में पूरे उत्साह के साथ किया गया।

4 of 8
दही हांडी
मुंबई के कई स्थानों पर उत्साही लोगों की भीड़ ने ढोल और 'गोविंदा आला रे, आला, जरा मटकी संभाल बृजबाला' जैसे गीतों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 8
दही हांडी
'दही हांडी' को सफलापूर्वक फोड़ने वाले मानव पिरामिडों को प्रसिद्धि और लोकप्रियता के साथ ही नकद इनाम से नवाजा गया।
विज्ञापन

6 of 8
दही हांडी
स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही 'दही हांडी' का त्योहार पड़ने से गोविंदा भी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए. लोगों ने अपने चेहरे पर तिरंगा और टैटू बनवा रखा था। साथ ही मटकी भी तिरंगे और अन्य राष्ट्रीय चिह्नों के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

7 of 8
दही हांडी
मुंबई में दादर, घाटकोपर, बोरीवली, जोगेश्वरी और मुलुंड के अलावा ठाणे और नवी मुंबई में छह से आठ स्तरों में पिरामिड बनाए गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
दही हांडी
दादर समूह आठ-स्तरीय पिरामिड के साथ 'दही हांडी' को फोड़ने में कामयाब रहा, जबकि ठाणे में लड़कियों के समूह ने छह स्तरीय पिरामिड के साथ दही हांडी फोड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें