देशभर में अलग-अलग राज्यों एवं शहरों में हो रही बरसात से तापमान में गिरावट आई है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है पर कुछ जगहों पर बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, शिमला, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई अंय राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। जहां केरल में भारी बरसात की वजह से बाढ़ आई हुई है वहीं दूसरे राज्यों में बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
2 of 11
देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को दिन भर रिमझिम बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी हुई। गुरुवार को फिरसे बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली में बुधवार को रिज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 43.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, पालम में 18.3 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 6.0 मिलीमीटर, सफदरजंग क्षेत्र में 12.4 मिलीमीटर, आयानगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
4 of 11
वहीं, राजधानी में लगातार दूसरे दिन हुई अच्छी बरसात से तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। दिनभर का अधिकतम तापमान पालम केंद्र में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान आयानगर केंद्र में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक-दो दिन तक हल्की बरसात का क्रम बन रह सकता है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 11
उत्तसाखंड के कई मैदानी क्षेत्रों में वीरवार को रिकार्ड बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीरवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
6 of 11
शुक्रवार को भी कई जगह बादल बरसने के आसार हैं। बुधवार रात को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में खूब बादल बरसे। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग त्रिलोकपुर के पास धंस गया गया। सुबह करीब आठ सड़क धंस जाने से एनएच पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रहा।
विज्ञापन
7 of 11
उत्तराखंड में बुधवार को कहर बरपाने के बाद मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो प्रदेश में एक और दो सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त की रात से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो सकती है। भारी बारिश का यह क्रम तीन सितंबर तक जारी रहेगा।
8 of 11
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। पूरे दिन में दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बौछार पड़ने की भी संभावना है।
9 of 11
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार 31 अगस्त की रात से मौसम में बदलाव होने लगेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू होने का अनुमान है। एक और दो सितंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तीन सितंबर को भी लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश होगी।
10 of 11
लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार को नैनी झील का जलस्तर महीने के सर्वाधिक स्तर 10 फुट से ऊपर पहुंच गया। अब झील लबालब भर गई है। यह नगरवासियों के साथ ही कई विभागों के अधिकारियों के लिए राहत की खबर है। जलस्तर एक फुट और बढ़ा तो डांठ खोलने की नौबत आ सकती है।
गुरुग्राम में पिछले दो-तीन दिनों में बरसाती पानी को निकालने के लिए मजबूरन तोड़े गए और वाहन फंसने से टूटे मैनहोल हादसों का कारण बन सकते हैं। एहतियातन लोगों ने टूटे मैनहोल के आसपास ईंट-पत्थर और लकड़ियां लगा दी हैं।