शनिवार का दिन गुजरात के लिए काला दिन साबित हुआ। राजकोट के गेम जोन में भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वो पल बहुत ही डरावना था। चारों तरफ आग ही आग फैली थी और लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। आगे देखिए अग्निकांड की तस्वीरें