फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर 2019: नववर्ष का हुआ आगाज, जश्न में डूबी दुनिया

Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
नए साल का स्वागत लोगों ने धूमधाम से किया। होटलों व रेस्तरां में डीजे की हाईपिच साउंड, डांस फ्लोर पर कपल्स और युवाओं के थिरकन के साथ घड़ी में 12 बजते ही लोगों ने पूरे जोश, उमंग, उत्साह व नई उम्मीदों के साथ शानदार तरीके से नव वर्ष 2019 का स्वागत किया। हर किसी ने हैप्पी न्यू ईयर व नव वर्ष मंगलमय की शुभकामनाओं के साथ एक दूसरे को बधाई दी। फोन व मोबाइल घनघनाने लगे। युवकों की टोलियां सड़कों पर आकर डांस करने लगीं। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल नए साल की बधाई दी। बड़ों और बच्चों ने जमकर मस्ती की।

नए साल के स्वागत के लिए तैयार होटल व रेस्टोरेंट में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। होटलों में पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी की गई। रात के 12 बजते ही हर कोई एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देने में जुट गया। सड़कों पर युवाओं की टोली नाचती गाती दिखाई दी। हर तरफ नए साल के आगमन में जश्न का माहौल दिखाई दिया। 

राष्ट्रपति ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों समेत पूरी दुनिया को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में देशवासियों से 2019 को ‘‘समृद्धि और खुशहाली’’ भरा साल बनाने का आह्वान किया है।

सड़कों पर पुलिस दिखी सतर्क

नए साल के जश्न के लिए पुलिस सतर्क दिखाई दी। लोगों के जश्न में कोई भंग ने पड़े इसके लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए। सोमवार शाम चौक चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। जगह जगह नाके लगाकर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की और उन पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान कई लोग शार्टकट से गाड़ियां लेकर निकलते दिखे। रात 12 बजे के बाद पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, पब व बार चेक किए और शराब न परोसने के लिए ताकीद किया।
विज्ञापन

2 of 16
जापान के टोक्यो में कुछ इस तरह लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

3 of 16
   सिंगापुर में आतिशबाजी कर किया गया नववर्ष का स्वागत

4 of 16
अहमदाबाद में युवती के बालों को सांता क्लॉज व नववर्ष की बधाई का रूप देता आर्टिस्ट
विज्ञापन

5 of 16
सिंगापुर में नववर्ष के उपलक्ष्य में आतिशबाजी
विज्ञापन

6 of 16
विक्टोरिया हार्बर व हांग कांग कन्वेंशन सेंटर पर आतिशबाजी का नजारा
विज्ञापन

7 of 16
आतिशबाजी का नजारा

8 of 16
ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी कर किया गया नए साल का स्वागत

9 of 16
साउथ कोरिया में नववर्ष समारोह में शामिल लोग

10 of 16
मलेशिया में स्थित ट्विन टॉवर पर होती आतिशबाजी

11 of 16
थाईलैंड के बैंकाक में नृत्य करती कलाकार

12 of 16
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में आतिशबाजी का नजारा

13 of 16
हांग कांग में आतिशबाजी के नजारे को कैमरे में कैद करते लोग

14 of 16
हांग कांग कन्वेंशन सेंटर पर आतिशबाजी का शानदार दृश्य

15 of 16
प्रयागराज में एक ओर जहां कुंभ की तैयारियां चल रही हैं वहीं इस सैंड आर्टिस्ट ने कुछ इस अंदाज में नए साल का स्वागत किया
विज्ञापन

16 of 16
नए साल का स्वागत करते युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें