नवंबर 2016 के बाद देश में एक बार फिर नकदी की कमी का संकट मंडराने लगा है। कई राज्यों में पैसे न होने की वजह से एटीएम शोपीस बन गए हैं और लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से एटीएम मशीनों में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं।
नो कैश की मार झेलने वाले राज्यों में मुख्यत: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अलावा गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान शामिल हैं। वहीं दिल्ली के लोग भी ट्वीट कर एटीएम में कैश न होने की जानकारी दे रहे हैं। तस्वीरों में देखे क्या है देशभर में एटीएम मशीनों के हाल...