चंडीगढ़ में दुनिया के सबसे बड़े रावण का दहन
- फोटो : ANI
बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा की धूम पूरे देश में है। लेकिन चंडीगढ़ में नजारा और भी रोचक है। इसकी वजह ये है कि यहां के धनास में दुनिया के सबसे बड़े रावण का दहन हुआ। इस रावण की ऊंचाई 221 फुट थी। मंगलवार को कई हजार लोग सुबह से ही रावण दहन स्थल पहुंचने लगे। आलम ये था कि सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।