फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में कैसे चली संसद, क्या क्या हुआ पहली बार? तस्वीरों में देखें मानसून सत्र का पहला दिन

Mon, 14 Sep 2020 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मानसून सत्र का पहला दिन - फोटो : pti
कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस महामारी को देखते हुए मानसून सत्र के आयोजन की काफी तैयारियां की गई हैं। इस दौरान कुछ चीजें ऐसी हुईं, जो पहली बार देखने को मिलीं। सांसदों ने मोबाइल एप के जरिए हाजिरी लगाई। 

लोकसभा के इतिहास में पहली बार लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले सांसदों को अपनी सीटों पर बैठकर बोलने की अनुमति दी गई। सांसद मास्क पहने नजर आए। सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया।

सांसदों को अपनी सीट पर बैठकर बोलने की अनुमति देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'इस मानसून सत्र में सभी सासंद पहले अपनी सीटों पर बिना खड़े हुए बोलेंगे। ऐसा कोरोना महामारी को देखते हुए किया जा रहा है। इससे पहले सभी सांसद संसद में बोलने से पहले खड़े होते थे। 

वहीं, स्पीकर ओम बिड़ला ने बताया कि यह इतिहास में पहली बार है, जब निचले सदन की कार्यवाही के दौरान कई लोकसभा सदस्य राज्य सभा में बैठेंगे और उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा में बैठने का मौका मिलेगा। 

लोकसभा की कार्यवाही में मानसून सत्र के पहले दिन 359 सदस्य शामिल हुए। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोकसभा की कार्यवाही हुई और दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक राज्यसभा का सत्र चला। इस बार संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्तूबर तक चलेगा। इन तस्वीरों में देखिए कैसा रहा मानसून सत्र का पहला दिन...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : pti
सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाए हुए हैं। उनके सामने प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सदन में सभी सांसदों के सामने एक प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है।
विज्ञापन

3 of 6
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह - फोटो : pti
इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों सामाजिक दूरी बनाकर बातचीत करते नजर रहे हैं। 

4 of 6
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : pti
यह तस्वीर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल नहीं कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन - फोटो : pti
यह तस्वीर भाजपा सांसद रवि किशन की है। सदन में पहली बार ऐसा देखा गया कि सांसदों ने बैठकर ही अपनी बात रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : pti
सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी बात रखते हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें